फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राॅली ने रौंदे स्कूटी सवार: सास की सिर से गुजरा पहिया, मौत; घायल दामाद के चल रहा उपचार

Tue, 25 Jul 2023 09:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

ट्रैक्टर-ट्राॅली से दबकर महिला की मौत हो गई, जबकि दामाद घायल है। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा मंडी समिति सर्विस रोड पर शाम करीब पांच बजे सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने स्कूटी में टक्कर मार दी। सिर के ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया निकल जाने से महिला की मौत हो गई जबकि दामाद घायल है।

यहां की है घटना 

घटना शाम करीब पांच बजे की है। सीता नगर निवासी गीता (36) अपने भांजा दामाद विक्रम सिंह के साथ स्कूटी पर घर की ओर लौट रही थीं। मंडी समिति सर्विस रोड पर सीमेंट की बोरियों से लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने ओवरटेक करने के दौरान स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गीता गंभीर रूप से घायल हो गईं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शर्मनाक: मौसा करता रहा दरिंदगी, मौसी बनाती रही वीडियो; इसलिए रची ये घिनौनी साजिश

सिर से गुजरा पहिया 

ट्रैक्टर का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया। पुलिस ने दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, देर शाम महिला की मौत हो गई। एसीपी राकेश कुमार सिंह का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्राॅली को जब्त किया है। चालक की तलाश की जा रही है। आसपास के लोगों ने बताया कि टेढ़ी बगिया पर लगने वाली बालू मंडी के कारण यहां ट्रैक्टर-ट्राॅली ओवरलोड होकर गुजरते हैं, जिससे आए दिन हादसे होते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मायावती को झटका, ये दो बड़े नेता भाजपा में हुए शामिल; बसपा नेताओं के उड़े होश

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें