फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान ही इंजीनियरिंग की जननी- प्रो. जेके शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार। आगरा रोड स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार को इंस्पायर इंटर्नशिप साइंस कैंप लगाया गया। कॉलेज के निदेशक प्रो. जेके शर्मा ने छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि विज्ञान ही इंजीनियरिंग की जननी है।
विज्ञापन

सर मदनलाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशनद्वारा आयोजित कैंप में निदेशक ने बताया कि व्यक्ति के जीवन में मौके परदे ओढ़ कर आते हैं और चले जाते हैं। हमें उन्हें पहचानना और पकड़ना आना चाहिए। विज्ञान की तरक्की में सबसे महत्वपूर्ण मानव तत्व को माना गया है। उन्होंने कहा कि भारत में डॉ. एपीजे कलाम, होमी जे भाभा, सत्येंद्र नाथ बोस जैसे महान वैज्ञानिक आज के छात्रों के रॉल मॉडल हैं।
निश्चित ही इनके पद चिन्हों पर चलकर हम देश को विज्ञान और टेक्नोलॉजी में विश्व में शीर्ष स्तर पर स्थापित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान डॉ. असीम चंदेल, डॉ. यूएस शर्मा ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें