भोगांव। प्राचार्य डायट मनमोहन शर्मा की देख रेख में जिले के 15 केंद्रों पर डीएलएड प्रथम सेमेस्टर परीक्षा आयोजित हो रही है। मंगलवार को तीन पालियों में विज्ञान, गणित और सामाजिक अध्ययन की परीक्षा हुई। विज्ञान के प्रश्नों ने जहां परीक्षार्थियों को राहत पहुंचाई वहीं गणित के कठिन प्रश्नों में परीक्षार्थी उलझे रहे। मंगलवार को सुबह 10 बजे से डीएलएड प्रथम सेमेस्टर विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। विज्ञान के सरल प्रश्नों को देखकर परीक्षार्थी खुश नजर आए।दूसरी पाली में गणित के प्रश्नपत्र देखकर परीक्षार्थी इधर उधर झांकते नजर आए। तीसरी पाली में सामाजिक अध्ययन के पेपर में विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली। डायट प्राचार्य मनमोहन शर्मा ने बताया कि जिले में 15 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में चल रही है। परीक्षा में कुल 6987 छात्र छात्राएं भाग ले रहे है। परीक्षा को संपन्न कराने में प्रवक्ता अभय कुमार, डॉ. जीतपाल सिंह, आरेंद्र सिंह चौहान, संजीव, वीरेंद्र, श्वेतांक, सुधाकरन, वसुधा, शोभा, सतेंद्र व संजीव सराहनीय योगदान रहा।
-
गणित का प्रश्नपत्र बहुत कठिन था इससे उसके जवाब देने में दिक्कतें हुईं। विज्ञान के प्रश्न औसत थे जबकि सामाजिक अध्ययन के प्रश्न सरल थे। - शशि कुमार, भागलपुर बिहार
-
गणित का प्रश्नपत्र कठिन होने के कारण उनका जवाब देने में समय लगा। विज्ञान और सामाजिक अध्ययन के प्रश्न आसान रहे। - नेहा, दिल्ली
-
विज्ञान और सामाजिक अध्ययन के प्रश्नपत्र सरल थे। गणित का प्रश्नपत्र थोड़ा कठिन था लेकिन ज्यादातर प्रश्नहल कर लिए। - कौशल किशोर, मधेपुरा बिहार
-
प्रथम पाली का सरल पेपर देखकर अच्छा लगा। दूसरी पाली के गणित के पेपर को देखकर पसीना आ गया। तीसरी पाली के प्रश्नपत्र ने राहत प्रदान की। - प्रीति, लखनऊ
-
609 परीक्षार्थियाें ने छोड़ी विज्ञान की परीक्षा
डीएलएड परीक्षा के तहत मंगलवार को प्रथम पाली में विज्ञान की परीक्षा के पंजीकृत 6526 परीक्षार्थियों मेंं से 609 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में गणित की परीक्षा के दौरान पंजीकृत 5247 परीक्षार्थियों में से 331 और तृतीय पाली में 5081 परीक्षार्थियों में से 512 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
फोटो 29 नेशनल इंटर काॅलेज से परीक्षा देकर बाहर निकलते डीएलएड प्रशिक्षु। संवाद
फोटो 29 नेशनल इंटर काॅलेज से परीक्षा देकर बाहर निकलते डीएलएड प्रशिक्षु। संवाद
फोटो 29 नेशनल इंटर काॅलेज से परीक्षा देकर बाहर निकलते डीएलएड प्रशिक्षु। संवाद
फोटो 29 नेशनल इंटर काॅलेज से परीक्षा देकर बाहर निकलते डीएलएड प्रशिक्षु। संवाद