फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलः स्कूल खुलने से पहले विद्यार्थियों से नहीं मांगेंगे फीस, शिक्षकों को मिलेगा वेतन

Tue, 31 Mar 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी का वेतन नहीं रोका जाएगा
विज्ञापन
demo photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल ऑफ आगरा (अप्सा) ने तय किया है कि स्कूल खुलने से पहले छात्र-छात्राओं से फीस नहीं मांगी जाएगी। अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार गुप्ता ने बताया कि संगठन के सभी सदस्य स्कूलों ने लॉकडाउन को देखते हुए यह निर्णय लिया है। फीस अप्रैल से ली जानी है या फिर जब से स्कूल खुलेंगे उस अवधि से, इस पर बाद में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


नहीं रोका जाएगा वेतन
डॉ. गुप्ता ने बताया कि मार्च माह में किसी भी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी का वेतन नहीं रोका जाएगा। अप्रैल का वेतन भी शिक्षकों को दिया जाएगा, भले ही वह 75 से 80 फीसदी तक ही हो। शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को पूरा वेतन दिया जाएगा।

नप्सा भी जल्द लेगी निर्णय
नेशनल प्रोग्रेसिव स्कूल एसोसिएशन (नप्सा) के अध्यक्ष संजय तोमर ने बताया कि एक-दो दिन में पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ ऑनलाइन चर्चा कर फीस के साथ स्टाफ के वेतन भुगतान व अन्य गतिविधियों पर निर्णय लिया जाएगा। 
विज्ञापन


फरवरी का भी नहीं मिला वेतन
मारुति एस्टेट के पास स्थित एक स्कूल की शिक्षिका ने बताया कि उनके विद्यालय में शिक्षकों को फरवरी माह का वेतन नहीं मिला है। शिक्षकों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि सूबे में स्कूलों की अभी छुट्टी चल रही है। 14 अप्रैल तक लॉकडाउन जारी है। स्कूल का नया सत्र एक अप्रैल से शुरू होता है। ऐसे में अप्सा का ये निर्णय शिक्षकों और अभिभावकों के लिए राहत भरा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें