फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: दो स्कूलों को तुरंत बंद करने के आदेश, 67 को भेजा गया नोटिस; बीएसए की कार्रवाई से मची सनसनी

Thu, 16 Oct 2025 08:46 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों के खिलाफ अभियान जारी है। बीएसए ने औचक निरीक्षण कर ऐसे ही दो स्कूलों को तुरंत बंद करने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
स्कूल(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बुधवार को बिना मान्यता के चलाए जा रहे दो स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर ही प्रधानाध्यापक को स्कूल बंद करने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग शहर में बिना मान्यता के चलाए जा रहे स्कूलों पर लगातार कार्रवाई कर नोटिस जारी कर रहा है। इसके बावजूद कई स्कूल विभाग के आदेशों की अवहेलना कर बिना मान्यता के संचालित हो रहे हैं। बुधवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गोंड ने ताजगंज के द ग्रेट इंडियन पब्लिक स्कूल और कैलाश कुंज तोरा के बीएस पब्लिक स्कूल का औचक निरीक्षण किया।

संचालक से स्कूल से संबंधित कागजात मांग तो वह नहीं दिखा सका। उन्होंने कहा कि अगर स्कूल बंद न किए गए तो उनके ऊपर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही थाने में शिकायत कर पुलिस बल की मदद से स्कूल को बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गोंड ने बताया कि व्हाट्सएप निरीक्षण में बिना मान्यता के चलते पाए गए स्कूलों को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से 67 अन्य स्कूलों को नोटिस भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें