फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कासगंज और एटा में आज स्कूलों की छुट्टी, आदेश जारी; भारी बारिश का अलर्ट

Fri, 25 Sep 2026 10:17 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में 26 सितंबर को 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। डीएम ने आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही मैनपुरी, कासगंज, एटा और फिरोजाबाद में भी भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते स्कूलों की छुट्टी की गई है।
विज्ञापन
स्कूल की छुट्टी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Frepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माैसम विभाग की ओर से भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते आगरा प्रशासन ने 12वीं तक के स्कूलों में शनिवार, 26 सितंबर को अवकाश घोषित किया है। इसको लेकर जिलाधिकारी मनीष बंसल ने आदेश जारी किए हैं। 
विज्ञापन


आदेश के अनुसार जनपद आगरा के समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी बोर्ड के प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के समस्त राजकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त/निजी विद्यालयों एवं समस्त बोर्ड द्वारा संचालित विद्यालयों में 26 सितंबर को शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। 

बारिश की आशंका पर आज स्कूलों में अवकाश
फिरोजाबाद में बारिश की आशंका को देखते हुए डीएम संतोष कुमार शर्मा के आदेश पर 26 सितंबर को कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी संबंधित विद्यालयों में 26 सितंबर को शिक्षण कार्य नहीं होगा। सभी विद्यालयों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


बारिश के कारण कक्षा 12 के स्कूल आज बंद
मैनपुरी में हो रही लगातार बारिश और चक्रवात के कारण जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ने सभी बोर्ड के कक्षा 1 से 12 तक के समस्त विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। 26 सितंबर को जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि इस आदेश का सभी प्रबंधक और प्रधानाचार्य पालन करेंगे।

कासगंज में भी स्कूल बंद 
कासगंज में जिलाधिकारी प्रणय सिंह के आदेश पर खराब मौसम तथा मौसम विभाग द्वारा जारी भारी वर्षा के पूर्वानुमान के मद्देनजर जनपद के सभी  विद्यालयों में शनिवार को अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक रजनेश कुमार ने जारी आदेश में कहा कि इस निर्देश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। यह आदेश नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी बोर्ड के विद्यालयों पर लागू होगा।
विज्ञापन









 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें