फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Closed: स्कूलों की छुट्टी का नया आदेश...बंद रहेंगे 12वीं तक के विद्यालय, जानें कब खुलेंगे

Thu, 01 Jan 2026 07:51 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

शीतलहर और कोहरे के प्रकोप के बीच स्कूली बच्चों को बड़ी राहत दी गई है। कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।
विज्ञापन
School Closed News - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्दी का सितम जारी है। शीतलहर के चलते दिनभर लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। ऐसे में स्कूली बच्चों को बड़ी राहत दी गई है। जिलाधिकारी के आदेश पर शिक्षा विभाग की ओर से 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। 
विज्ञापन


आदेश के अनुसार शीतलहर, कोहरा और दृश्यता शून्य की संभावना के चलते समस्त राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन तथा समस्त बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक दो जनवरी, शुक्रवार को शैक्षणिक कार्य स्थगित रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने पर शिक्षा  विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गलन से छूटी कंपकंपी, नहीं निकली धूप 
सर्दी का सितम जारी है। साल 2026 के पहले दिन ही मौसम ने करवट ली। घना कोहरा, गलन भरी ठंड और बारिश से लोगों को दिक्कत हुई। सुबह दृश्यता बेहद कम रही और पूरे दिन धूप नहीं निकली। लोग पूरे दिन ठिठुरने के लिए मजबूर हुए। विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से ही हल्की-हल्की बूंदाबांदी होती रही। शीतलहर चलने से लोग दिनभर ठिठुरते नजर आए। हालांकि, न्यू ईयर का भी जुनून दिखा। लोग घरों से बाहर निकले लेकिन बारिश की वजह से उन्हें परेशानी हुई। उधर, अस्पतालों में सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार और सांस संबंधी समस्याओं के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।

प्रशासन ने फॉग लाइट के इस्तेमाल और धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की है। डॉक्टरों ने भी लोगों को ठंड और नमी से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने, गर्म पेय पदार्थ लेने और सुबह-शाम अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें-UP: 'बेटी के पेट में जिन्न...', नाबालिग के साथ तांत्रिक ने किया ऐसा कांड; परिवार से हड़प लिए तीन लाख रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें