फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 जनवरी तक आठ तक के सभी बोर्डों से संचालित विद्यालय रहेंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद जिले के सभी बोर्ड के स्कूलों में 14 जनवरी तक कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं का अवकाश घोषित किया गया है। बीएसए ने इस संबंध में पत्र जारी कर प्रधानाध्यापकों को आदेश जारी किया है। बीएसए ने आदेशों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति के तहत बेसिक शिक्षा विभाग ने 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों को बंद रखने की व्यवस्था की है। 15 दिन का शीतकालीन अवकाश घोषित किया है। लेकिन सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूल इसके बाद भी खुल रहे थे जिस पर जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने संज्ञान लेते हुए सभी बोर्डों के स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के लिए कक्षा संचालन बंद रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए कमल सिंह ने सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को पत्र भेजकर निर्देश जारी किए हैं कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार तीन जनवरी से 14 जनवरी तक नर्सरी से कक्षा आठ तक समस्त बोर्ड के विद्यालयों में अवकाश रहेगा। बीएसए ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश के बाद भी यदि कोई विद्यालय खोला जाता है तो संबंधित विद्यालय के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जिसके लिए विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें