फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: किताबों के नाम पर स्कूलों की मनमानी, छापेमारी में फिर पकड़ी गई कमीशनखोरी; इन दो विद्यालयों को नोटिस

Thu, 09 Apr 2026 11:45 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

कार्रवाई के बावजूद स्कूलों में निजी किताबों के नाम पर कमीशनखोरी का खेल जारी है। औचक निरीक्षण में नियमों का उल्लंघन मिलने पर दो स्कूलों को नोटिस देकर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
स्कूल में निरीक्षण के दौरान उपस्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गोंड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 किताबों के नाम पर स्कूलों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को हुई कार्रवाई के बाद भी निजी प्रकाशकों की किताबों में कमीशनखोरी का खेल जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को फिर कार्रवाई करते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने दो स्कूलों को नोटिस जारी किया। जहां स्कूल संचालकों की ओर से स्कूल के बाहर स्टोर बनाकर किताब बेची जा रहीं थीं।
विज्ञापन

 
Trending Videos

अभिभावकों की लगातार शिकायतों के बीच एनसीईआरटी की निर्धारित पुस्तकों की जगह निजी किताबें खरीदने को मजबूर किए जाने के मामलों पर विभाग सख्ती दिखा रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गोंड ने बुधवार को सेंट मार्क्स और बाल विद्यापीठ, बरौली अहीर में औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि स्कूल संचालकों ने परिसर के बाहर ही स्टोर बना रखे थे, जहां से निजी प्रकाशकों की किताबें बेची जा रही थीं। जबकि नियमानुसार छात्रों को एनसीईआरटी की पुस्तकें ही उपलब्ध कराई जानी चाहिए थीं। बीएसए ने इसे नियमों का उल्लंघन बताते हुए दोनों विद्यालयों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा कि जवाब न मिलने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें