फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय के तर्ज पर चलेंगे आश्रम पद्धति स्कूल

Sat, 02 Jan 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग की ओर से प्रदेशभर में संचालित राजकीय आश्रम पद्धति स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र से नवोदय विद्यालयों के तर्ज पर पढ़ाई होगी। कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ेंगे। सीबीएसई के अंतर्गत परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन


जिले में आश्रम पद्धति का स्कूल बरौली अहीर ब्लाक के इटौरा में संचालित है। कक्षा एक से 12 तक की कक्षाएं हिंदी माध्यम से संचालित हो रही हैं। यूपी बोर्ड से विद्यार्थी परीक्षा देते हैं। आवासीय स्कूल है और 480 विद्यार्थियों के प्रवेश की व्यवस्था है। शैक्षणिक सत्र 2016-17 में कक्षा एक में प्रवेश नहीं लिया जाएगा। इसी कड़ी में कक्षा पांच का संचालन प्रति वर्ष बंद किया जाएगा। आगामी सत्र में कक्षा दो से पांच तक के विद्यार्थी हिंदी माध्यम से ही पढ़ेंगे। अंशकालिक शिक्षकों का रिन्युअल भी दोनों माध्यम से संचालित कक्षाओं को देखते हुए किया जाएगा।

कक्षा छह में 30 बाहरी छात्राओं का प्रवेश होना है। जातिगत श्रेणी के आधार पर मेधावियों का प्रवेश लिया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग को विद्यार्थियों से आवेदन कराने और प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी दी गई है। 14 फरवरी को पूरे प्रदेश में प्रवेश परीक्षा होगी।
विज्ञापन

 
‘स्कूल में कक्षा छह से 12 तक की कक्षाएं ही संचालित करने की योजना है। प्रत्येक कक्षा में 35-35 विद्यार्थियों का दो बैच होगा। कुल 490 विद्यार्थियाें का प्रवेश लिया जाएगा। सभी के आवास और खाने-पीने की व्यवस्था होगी।’
विज्ञापन

- एसएस यादव
समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें