फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चों के पिता ने की खुदकुशी: दिन में स्कूल में चौकीदारी, रात में होटल में करता था काम; इसलिए दे दी जान

Tue, 28 Jul 2026 11:57 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के फूलकली इंटर कॉलेज परिसर में रहने वाले 35 वर्षीय चौकीदार का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में आर्थिक तंगी की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
स्कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के गुरु गोविंद नगर क्षेत्र स्थित फूलकली इंटर कॉलेज के चौकीदार का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आत्महत्या के पीछे आर्थिक तंगी और गृहक्लेश को माना जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


परिजन ने बताया कि कुंदन आर्य (35) उत्तराखंड के जागेश्वर के निवासी थे। काफी समय से कॉलेज परिसर में रहकर देखरेख करते थे। पत्नी और दो छोटे बच्चे भी परिसर में बने कमरे में रहते थे। परिजन ने बताया कि कुंदन आर्य खर्च चलाने के लिए शाम के समय एक होटल में काम करने जाते थे। सोमवार रात वह काम से लौटे थे।

पत्नी बाहर लेटी थीं। रात में कमरे में गईं तो कुंदन का शव फंदे पर लटका हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति की मौत के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामला आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें