फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घर के बाहर खड़े छात्र को स्कूल वैन ने मारी टक्कर...छह साल के मासूम की माैत, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 01 Nov 2025 07:16 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

स्कूल जाने के लिए घर के बाहर खड़े छह साल के बच्चे वैन ने टक्कर मार दी। इससे बच्चे की माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया।
 
विज्ञापन
बच्चे का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र में शनिवार सुबह स्कूल जाने के लिए तैयार खड़े छह वर्षीय छात्र को ईको वैन ने टक्कर मार दी। इससे बालक की मौत हो गई। छात्र की मौत के बाद ग्रामीणों ने रोड जाम करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने समझाबुझाकर ग्रामीणों को शांत कर दिया। पुलिस ने वैन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह हादसा ग्राम सूरजपुर दुगमई में नहर के समीप हुआ। केशव (6) पुत्र कन्हैया निवासी ग्राम सूरजपुर सुबह स्कूल जाने के लिए घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान दूसरे स्कूल की ईको वैन बच्चों को लेने आई तो उसने केशव को अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार को अस्पताल ले गए। 

डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने शव को ले जाकर रोड जाम करने का प्रयास किया। हादसे में बालक की मौत की सूचना पर इलाका पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर स्थिति को नियंत्रण में करने के साथ दुर्घटनाग्रस्त ईको वैन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने बताया कि घटना करने वाले ईको वाहन को कब्जे में ले लिया और बालक के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें