एटा जिले में स्कूली वाहनों में लगातार हो रहे हादसों के बाद भी संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारी चेत नहीं रहे हैं। इसका जीता जागता उदाहरण प्रतिबंध के बाद भी गैसकिट से स्कूली वाहनों का संचालित होना है। इसी के चलते शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होने से बचा।
घर के बाहर गली में गैस रिफलिंग करते वक्त वैन में आग लग गई। अचानक लगी आग को देखकर लोगों में भगदड़ मच गई। बाद में लोगों ने मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। सकीट क्षेत्र स्थित ज्ञानोदय इंटर कॉलेज में बच्चों को लाने ले जाने के लिए वैन कार लगी हुई है।
शुक्रवार को एक स्कूल की कार बच्चों को घर छोड़कर वापस लौट रही थी। उसी समय कार चालक कस्बा सकीट के मंशूनगर स्थित जीतू पुत्र बलवीर के यहां गली में वैन खड़ी करके गैस रिफलिंग कराने लगा। उसी समय अचानक आग लग गई।