फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे इंतजार करते रहे स्कूल नहीं पहुंचे गुरुजी

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय गजपुरा में दो दिनों से अध्यापक नहीं आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी बच्चे पूरे दिन स्कूल में अध्यापकों का इंतजार करते रहे। प्रधान प्रतिनिधि की शिकायत पर एबीएसए ने अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

चितायन ग्राम सभा के प्राथमिक विद्यालय गजपुरा पर प्रधानाध्यापिका मीरा देवी और सहायक अध्यापक नरेंद्र कुमार की तैनाती है। दोनों शिक्षकों की स्कूल न आने की शिकायत ग्रामीणों ने कई बार की। हालात ये हैं कि बच्चे स्कूल पर आकर खेलते रहते हैं रसोईया आती हैं प्रतिदिन खिचड़ी चावल बनाती हैं । बृहस्पतिवार को प्रधान प्रतिनिधि गौरव खटीक से अभिभावकों ने इसकी शिकायत की तो वे विद्यालय पर पहुंचे। प्रधान प्रतिनिधि ने दोपहर 12 बजे विद्यालय पर पाया कि दो दिनों से प्रधानाध्यापिका मीरा देवी और सहायक अध्यापक नरेंद्र कुमार विद्यालय पर नहीं आ रहे हैं। विद्यालय के बच्चों ने कहा कि दो दिन से सर जी एवं मैडम नहीं आ रही हैं। स्कूल पर रसोइयों ने आज चावल बनाए हैं। बच्चों से जानकारी पर यह पता चला कि प्रतिदिन चावल ही बनते हैं और विद्यालय पर पढ़ाने वाला कोई नहीं है। परेशान बच्चों ने स्कूल पर प्रदर्शन कर शिक्षकों को नियमित रूप से भेजने की मांग की। प्रधान प्रतिनिधि गौरव खटीक ने लापरवाह शिक्षकों की शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी जेपी पाल से की। खंड शिक्षा अधिकारी जेपी पाल ने बताया कि शिक्षकों का स्कूल न आना घोर लापरवाही है। वह दोनों शिक्षकों को स्कूल न आने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर रहे हैं। संतोष जनक जवाब न मिलने पर कठोर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें