फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब का है हाल: स्कूल में चल रही आरा मशीन, जहां खेलते हैं बच्चे; वहीं काटी जा रही हैं लकड़ियां

Mon, 26 Oct 2026 09:33 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के शाहगंज स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की अधूरी बाउंड्री तोड़कर खेल मैदान में लकड़ी के बड़े-बड़े लट्ठे रखे जाने और पास में आरा मशीन चलने की शिकायत सामने आई है। विद्यालय में करीब 600 छात्राएं पढ़ती हैं, जिनकी सुरक्षा को लेकर प्रधानाचार्य ने चिंता जताई है।

 
विज्ञापन
पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के मैदान में पड़े हुए लकड़ी के लट्ठे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 शाहगंज स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की बाउंड्री तोड़कर विद्यालय के खेल मैदान में लकड़ी के बड़े-बड़े लट्ठे रखे गए हैं। विद्यालय के पास आरा मशीन संचालित होने और मैदान में लकड़ी काटे जाने की शिकायत प्रधानाचार्य किरण लता ने डीएफओ सहित अन्य उच्च अधिकारियों से की है।
विज्ञापन


विद्यालय में कक्षा छह से 12वीं तक करीब 600 छात्राएं पढ़ाई करती हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रभागीय वनाधिकारी को पत्र भेजकर आरा मशीन की जांच कराने और अवैध कटान पर कार्रवाई की मांग की है। विद्यालय के सीमित खेल मैदान में लकड़ी के बड़े-बड़े लट्ठे डाल दिए जाते हैं। इससे छात्राओं के खेल-कूद, शारीरिक शिक्षा और सुबह की प्रार्थना जैसी गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। भारी लकड़ी और आरा मशीन के औजारों से छात्राओं के चोटिल होने का खतरा भी बना हुआ है।

प्रधानाचार्य ने वन विभाग से आरा मशीन के लाइसेंस और पंजीकरण की जांच कराने, अवैध लकड़ी मिलने पर जब्त करने, मैदान से लकड़ियां हटवाने, अतिक्रमण की जांच कराने और प्रशासन की मौजूदगी में संयुक्त निरीक्षण कराकर बाउंड्री निर्माण पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन


विवाद के कारण अधूरी पड़ी बाउंड्री
विद्यालय की करीब 75 मीटर बाउंड्री पहले से अधूरी है। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत बाउंड्री निर्माण कराया, लेकिन विवाद के कारण काम पूरा नहीं हो सका है। इसके अलावा जो बाउंड्री बन गई है उसको तोड़कर आने-जाने का रास्ता बना रखा है। इससे विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन



डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि मौके पर टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। स्कूल में लकड़ियां रखने से रोका जाएगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें