फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने छीन ली बुलेट: पुलिस भी पड़ गई इस कदर पीछे, छह घंटे में दबोचे दो शातिर; 5 मोबाइल भी बरामद

Mon, 26 Oct 2026 09:31 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में फैक्टरी से लौट रहे युवक का मोबाइल छीनने के आरोप में ट्रांस यमुना पुलिस ने आदिल और दानिश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की गई।
 
विज्ञापन
एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 फैक्टरी से लौट रहे युवक का मोबाइल छीनकर भागे दो आरोपियों को ट्रांस यमुना पुलिस ने 6 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान इस्लाम नगर (टेढ़ी बगिया) निवासी आदिल और दानिश के रूप में हुई है। इनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल, 5 मोबाइल फोन, पीड़ित का आधार कार्ड और 950 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


16 अक्तूबर को लक्ष्मी कोल्ड के पास बुलेट सवार दो युवकों ने पीड़ित को रोककर मोबाइल छीन लिया था, जिसके कवर में 2 हजार रुपये और आधार कार्ड था। पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज से पहचान की और रविवार को शाहदरा कट के पास से दोनों को दबोच लिया। आरोपियों ने छिनैती की कई वारदातें स्वीकार की हैं और बताया कि पीड़ित का मोबाइल उन्होंने सस्ते दाम पर बेच दिया था।

एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि पीड़ित 16 अक्तूबर को फैक्टरी से लौट रहा था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर पहचान कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें