आगरा के लोहामंडी के नगला गंगाराम निवासी स्कूल संचालक गुलशन केन कार लेकर दीवानी की ओर नहीं गए, इसके बाद भी ट्रैफिक पुलिस के कैमरों ने उनकी कार का चालक के हेलमेट नहीं पहनने पर 1100 रुपये का चालान कर दिया। कार स्वामी ने पूर्व स्वामी से कार का रजिस्ट्रेशन अपने नाम कराने के लिए आरटीओ में आवेदन किया था। चालान लंबित होने के कारण आरटीओ ने ट्रांसफर करने से मना कर दिया। इस बात से क्षुब्ध होकर वे 12 दिनों से हेलमेट पहन कर कार चला रहे हैं।
गुलशन केन ने बताया कि वह मैकेनिकल इंजीनियरिंग के बाद घर पर ही स्कूल संचालित करते हैं। तमाम छात्रों को वह कानून का पालन करने की सीख देते हैं। यातायात पुलिस ने उनकी कार का ऑनलाइन चालान कर दिया। उन्होंने कुछ समय पहले दोस्त निखिल खंडेलवाल से कार खरीदी है। आरटीओ में रजिस्ट्रेशन अपने नाम कराने के लिए आवेदन किया हुआ है।