फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सार्वजनिक अवकाश के बाद भी खोला स्कूल, बीईओ ने कराई जांच

Sat, 12 Oct 2024 07:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सार्वजनिक अवकाश के बाद भी खोला स्कूल, बीईओ ने कराई जांच
विज्ञापन

- वीडियो वायरल होने पर हुई जानकारी, दिया जाएगा नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
किशनी। प्रदेश सरकार द्वारा रामनवमी और दशहरा का सार्वजनिक अवकाश शुक्रवार और शनिवार को घोषित किया गया था। बावजूद इसके क्षेत्र के विद्यालय संचालक अपने स्कूलों को लगातार खोल रहे हैं। बच्चे रोजाना की तरह स्कूल जा रहे हैं। ऐसे ही एक स्कूल का किसी राहगीर द्वारा वीडियो वायरल हुआ तो बीईओ ने जांच कराई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के जगदीश सिंह पान कुंवरि इंटर कॉलेज मचवार शमशेरगंज शनिवार को दशहरे की छुट्टी के बावजूद खुला रहा। स्कूल में बच्चे रोजाना की तरह आए। स्कूल के बाहर बड़ी संख्या में छात्र और छात्राओं की साइकिलें खड़ी देखी गई। इसके अतिरिक्त बच्चों की आवाजाही रोजाना की तरह ही रही। दशहरे की छुट्टी के दिन भी बच्चों की छुट्टी ना करना तथा संचालकों द्वारा अपनी मनमानी करना यह बात क्षेत्र के कुछ लोगों को नागवार गुजरी। उन्होंने तत्काल वीडियो बनाया और खंड शिक्षा अधिकारी सुनील दुबे के पास भेज दिया। सुनील दुबे ने जांच कराई तो मामला सही पाया गया। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील दुबे ने बताया कि उक्त विद्यालय के संचालक को नोटिस देकर पूछताछ की जाएगी। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें