फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तेज रफ्तार कार ने स्कूल प्रबंधक को राैंदा

विज्ञापन
ओम प्रकाश बाबूजी फाइल फोटो - फोटो : 1
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा जाट में बृहस्पतिवार तड़के मॉर्निंग वॉक पर निकले एक स्कूल प्रबंधक की हिट एंड रन हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। देर शाम गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजन ने कार चालक पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गांव खेड़ा जाट निवासी एवं राम नारायण पब्लिक स्कूल के प्रबंधक ओमप्रकाश बृहस्पतिवार सुबह करीब 4:30 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके से कार लेकर भाग गया। परिजन उन्हें उपचार के लिए भरतपुर के एक अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया। परिजन के अनुसार जयपुर ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। देर शाम गांव में भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। स्कूल प्रबंधक के भतीजे मुकेश कुमार उर्फ गुड्डा फौजी का आरोप है कि उक्त कार चालक ने कार से राैंदकर उनके चाचा की हत्या की है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस कार चालक ने ओमप्रकाश को टक्कर मारी, वह पहले भी सड़क पर कई अन्य लोगों को टक्कर मारने का प्रयास कर चुका है। प्रभारी निरीक्षक सीकरी ने बताया तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें