फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Weather News: कोहरा और ठिठुरन बरकरार, अभी और बढ़ेगी सर्दी, स्कूलों की सात जनवरी तक छुट्टी

Wed, 04 Jan 2023 09:37 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में कड़ाके की ठंड और कोहरा जारी है। मंगलवार को दोपहर में धूप निकली, लेकिन सर्दी से राहत दिलाने में बेअसर साबित हुई। शीतलहर के कारण दिन में पारा सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। 
विज्ञापन
बच्चों को लेकर जाती महिला (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले में कोहरा और ठिठुरन बरकरार है। बुधवार की सुबह से कोहरा छाया है। मंगलवार को भी कड़ाके की ठंड और कोहरा जारी रहा। घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य रही। शीतलहर के कारण दिन में पारा सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। सर्दी और कोहरे के कारण जिला प्रशासन ने कक्षा आठ तक के स्कूलों की छुट्टी को सात जनवरी तक बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन


शीतलहर और घने कोहरे के मद्देनजर जिला प्रशासन ने मंगलवार को चौथी बार स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई हैं। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल अब सात जनवरी तक बंद रहेंगे। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा ने बताया कि सभी बोर्ड के कक्षा नौ से 12 तक के विद्यालय 14 जनवरी 2023 तक सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे।

तापमान सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा

मंगलवार को अधिकतम तापमान 13.1 डिग्री दर्ज किया गया जो सोमवार के मुकाबले महज 0.1 डिग्री ही बढ़ा। दोपहर में हल्की धूप खिली, लेकिन कोहरे और सर्दी से इसमें कोई खास असर नजर नहीं आया। शाम को सूरज ढलते ही फिर से कोहरे का प्रकोप शुरू हो गया। दिन में पारा सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। इसी तरह रात में भी सर्दी का असर रहा। न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री नीचे है। 

विज्ञापन

कड़ाके की सर्दी की वजह से लोग गर्म कपड़ों में पूरी तरह से कवर नजर आए, जबकि ऑफिसों में हीटर और बाहर अलाव जलते रहे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में दिन के साथ रात में भी सर्दी बढ़ने के आसार हैं और न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें