बुधवार को स्कूल जाती हुई छात्रा की अपहरण के बाद हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ। पोस्टमार्ट रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि छात्रा की गैंगरेप के बाद हत्या हुई थी।
घटना उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुई थी। जसरथपुर क्षेत्र में छात्रा की हत्या गैंगरेप के बाद की गई थी। इसका खुलासा तीन चिकित्सकों के पैनल द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में हुआ है।
वही छात्रा की हत्या की घटना को लेकर अलीगढ़ परिक्षेत्र के डीआईजी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सीओ और थाना प्रभारी को जल्द घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया।
थाना जसरथपुर क्षेत्र में विद्यालय जाते समय छात्रा हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। छात्रा की हत्या आरोपियों ने दुराचार करने के बाद की थी। महिला चिकित्सक सहित तीन डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम के बाद यह खुलासा किया है।
चिकित्सकों ने बताया कि छात्रा की हत्या गला घोंटकर की गई थी। गैंगरेप की बात सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप की स्थिति है। घटना की जानकारी पर अलीगढ़ परिक्षेत्र के डीआईजी डा. प्रीतिंदर सिंह ने घटनास्थल पहुंच कर निरीक्षण किया।
डीआईजी ने छात्रा के परिजनों के साथ भी बातचीत की है। वहीं सीओ अलीगंज अजय भदौरिया और थाना प्रभारी जसरथपुर को घटना का जल्द खुलासा करने का आदेश दिया है।
बता दें कि बुधवार सुबह जसरथपुर क्षेत्र निवासी 11वीं कक्षा की छात्रा घर से साइकिल पर सवार होकर अलीगंज विद्यालय जा रही थी। रास्ते में उसे अगवा कर हत्या कर दी थी। छात्रा का शव को सूखे नाले में मिला था। घटना की रिपोर्ट छात्रा के परिजन ने थाना जसरथपुर में अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है।
छात्रा ने अकेले होने पर किया था मना
मृतका घर से अलीगंज अपने चचेरे भाई के और एक लड़की के साथ विद्यालय जाती थी। घटना के दिन उसका चचेरा भाई खेत पर काम होने के चलते विद्यालय नहीं गया था। उसकी सहेली भी विद्यालय नहीं गई थी। ऐसे में छात्रा ने अकेली होने के चलते परिजनों से विद्यालय न जाने की बात कही थी। इस पर परिजनों ने उसे विद्यालय भेज दिया था।