फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: इंटर की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, कमरे में पंखे के कुंडे से लटका मिला शव

Tue, 30 Nov 2021 04:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में एक किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त उसके माता-पिता काम पर गए हुए थे। जब लौटकर आए तो उसका शव कमरे में लटका मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी की कांशीराम कॉलोनी में सोमवार की देर शाम एक किशोरी ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरा अंदर से बंद था। पंखे के कुंडे में शव लटका देख परिजनों ने एक बच्चे के जरिए अंदर से दरवाजा खुलवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
विज्ञापन

अंदर से बंद था कमरे का दरवाजा
कोतवाली क्षेत्र में आजाद नगर कांशीराम कॉलोनी निवासी रविंद्र गौतम की 17 वर्षीय पुत्री अर्पिता गौतम शहर के एक इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा थी। सोमवार पिता काम पर गए थे, वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मां भी काम पर गई थी। शाम करीब सात बजे जब मां घर पहुंची और दरवाजा खटखटाया तो वह अंदर से बंद था। 
कुछ देर इंतजार करने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो एक पड़ोसी बच्चे को बुलाने के बाद जंगला में हाथ डालकर दरवाजा खुलवाया गया। अंदर जाकर देखा तो अर्पिता का शव कमरे में पंखा के कुंडा में दुपट्टा के फंदा से लटका हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को फंदे से उतरवाने के बाद मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।

किसी को नहीं पता खुदकुशी की वजह
महज 17 साल की उम्र में इंटर में पढ़ने वाली, हमेशा खुश मिजाज रहने वाली लड़की ने अचानक खुदकुशी कर ली। लेकिन इसके पीछे क्या कारण रहे, इसको लेकर न तो परिजन कुछ बताने को तैयार हैं। न हीं पुलिस को भी इस बारे में अभी तक कोई जानकारी हो सकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें