फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से लौट रही नौंवी कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर शोहदों ने सरेराह पीटा

Fri, 06 Dec 2019 12:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मैनपुरी के थाना घिरोर क्षेत्र में स्कूल से घर जा रही छात्रा से शोहदों ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। वहां मौजूद लोगों ने छात्रा को बचाया। पुलिस ने नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी कस्बा घिरोर स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। बुधवार को वो स्कूल की छुट्टी के बाद घर वापस जा रही थी। आरोप है कि मुख्य बाजार में सब्जी मंडी के पास युवक आशीष सिंह, अर्जेश व एक अन्य साथी ने उसे रोक लिया। 

छात्रा जब रास्ता बदल कर निकलने लगी तो बाइक सवार युवक उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपियो ने उसे जमीन पर गिरा दिया और पीटने लगे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के दुकानदार व लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को आता देख आरोपी बाइक पर सवार होकर भाग गए। जानकारी मिलने के बाद पीड़िता के परिजन वहां पहुंच गए। पीड़ित के पिता की ओर से थाने में तहरीर दी गई। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हैं। 

थाना प्रभारी निरीक्षक आदित्यनाथ कुमार ने कहा कि आरोपियों के विरुद्ध पॉक्सो, मारपीट, छेड़खानी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें