कंपोजिट विद्यालय में समर कैंप के दौरान स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने छह साल की मासूम के साथ गंदी हरकत की। इस हरकत से बच्ची डर से सहम गई। बच्ची ने पिता को सारी बात बताई। पिता की तहरीर के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस वजह से शिक्षकों में आक्रोश है।
विकास खंड बरौली अहीर के एक कंपोजिट विद्यालय में समर कैंप के दौरान एक शिक्षामित्र की 6 साल की बच्ची के साथ स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने छेड़खानी की। ताजगंज थाने में तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर शिक्षकों ने थाना घेरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
ताजगंज क्षेत्र के एक विद्यालय में समर कैंप में शिक्षामित्र की ड्यूटी लगी है। वह अपनी छह साल की बेटी के साथ आई थीं। आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने बच्ची से छेड़खानी की। प्रधानाचार्य और ताजगंज थाने में तहरीर दी। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। शिक्षामित्र संघ के वीरेंद्र छौंकर ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ब्यूरो
सहायक अभियंता पर बदसलूकी का आरोप
जलकल विभाग के एक सहायक अभियंता पर महिला कर्मचारी ने बदसलूकी का आरोप लगाया है। अभियंता महिला को घर में मिलने के लिए बुलाता है। अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ी जाति सेवा एसोसिएशन की अध्यक्ष राधारानी गोयल, धर्मेंद्र सिंह, रूपेंद्र पाल सिंह ने अभियंता पर कार्रवाई की मांग की है।