किशनी के प्राथमिक विद्यालय हिरौली में रोटी बनाती छात्रा
- फोटो : MAINPURI
किशनी। परिषदीय स्कूलों में शिक्षा के नाम पर खिलवाड़ किया जा रहा है। मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय हरौली में छात्राओं को रोटी बनाते हुए देखा गया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हिरौली में जगह-जगह घास खड़ी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार प्रधानाध्यापक अधिकतर स्कूल से गायब ही रहते हैं। पूछने पर जानकारी मिली कि वह बीमार हैं। यहां मंगलवार को शिक्षामित्र नीरज तैनात थीं।
यहां पांचवी कक्षा में पढ़ने वाली पार्वती रसोईघर में रसोइया के साथ खाना बनवा रही थी। महिला रसोइया तबे पर रोटियां सेंक रही थी, जबकि पार्वती रोटी बेल रही थी। शिक्षामित्र नीरज ने बताया कि स्कूल में पचास बच्चों का पंजीकरण हुआ है, जबकि मौके पर पच्चीस बच्चे ही कक्षाओं में बैठे थे। अभिभावकों में यहां पढ़ाई न होने के कारण आक्रोश है।
छात्रा से रोटी नहीं बनवाई जा सकती। मामले की जांच कराई जाएगी। प्रधानाध्यापक क्यों नहीं थे। इसके लिए जवाब मांगा जाएगा। दोषी होने पर कार्रवाई होगी।
विजय प्रताप सिंह, बीएसए