फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चमचमाते स्कूलों में पढ़ेंगे सरकारी स्कूलों के बच्चे

विज्ञापन
कासगंज में कायाकल्प योजना के तहत तैयार किया जा रहा एक विद्यालय का किचन शेड - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। अब बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों के बच्चे अब चकाचक स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करेंगे। विद्यालयों में कायाकल्प शुरू हो चुका है। पहले चरण में 91 विद्यालय चिह्नित किए हैं। 2022 तक सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी।
विज्ञापन

ऑपरेशन कायाकल्प के तहत सभी सरकारी स्कूलों का आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई कराई जानी है यह सभी सुविधाएं ग्राम पंचायतों के माध्यम से दी जाएंगी। जिले में 423 ग्राम पंचायत हैं इन ग्राम पंचायतों में 1434 बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल है। इन सभी स्कूलों में पढ़ने वाले लगभग 1.4 लाख बच्चों को सभी आवश्यक सुविधाएं देने की योजना सरकार ने बनाई है। पहले चरण में जिले के 91 स्कूलों को चिह्नित कर लिया गया है। तीन चरणों में सभी विद्यालयों का कायाकल्प होगा। 2022 तक सभी विद्यालय सुविधाओं से लैस हो जाएंगे। जिससे बच्चों को भी शिक्षा ग्रहण करते समय दिक्कत नहीं होगी
ये 9 मानक किए गए हैं तय
फ्लोर टाइल्स, हैंडवॉश यूनिट, किचन सेड, शौचालय की क्रियाशीलता, पेयजल, रंगाई-पुताई, ब्लैक बोर्ड, बाउंड्रीवॉल।
स्कूल एजुकेशन क्वालिटी इंडेक्स में मिलेंगे नंबर
विद्यालयों के लिए जो 9 मानक निर्धारित किए हैं, उनमें से पहले 7 मानक 2020 तक पूरे किए जाएंगे। जबकि शेष 2 मानक 2022 तक पूरे होने हैं। यह सभी मानक पूरे होने पर विद्यालयों को एजुकेशन क्वालिटी इंडेक्स में 20 नंबर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इस तरह से होगा विद्यालयों का चयन
पहले चरण में सचिव स्तर से हो रहा एक एक विद्यालय हो रहा कायाकल्प। दूसरे चरण में ग्राम प्रधान व सचिव एक एक विद्यालय करेंगे चिंहित। तीसरे चरण में ग्राम प्रधान एक एक विद्यालय करेंगे चिंहित।
कायाकल्प योजना के तहत ग्राम पंचायतों के माध्यम से होने वाले कार्य शुरू हो गए हैं तीन चरण में कार्य पूरा होना है िजिस विद्यालय में जो आवश्यकता होगी उसे उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे सभी सुविधाओं का लाभ छात्र छात्राओें को मिल सके।
विज्ञापन

-अंजली अग्रवाल बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें