फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटरों की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे बाइकर्स कॉप

विज्ञापन
पुलिस लाइन में बाइकर्स कॉप को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एसपी अजय कुमार - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के हिस्ट्रीशीटरों की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए अब बाइकर्स कॉप तैनात किए गए हैं। प्रत्येक थाना क्षेत्र में दो पुलिसकर्मियों की एक टीम लगातार इसी काम को करेगी। सोमवार को एसपी ने पुलिस लाइन से निगरानी दस्तों को तेव्य पर रवाना किया।
विज्ञापन

एसपी अजय कुमार पांडेय ने सोमवार को पुलिस लाइन से 14 बाइकर्स कॉप को हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी करने के लिए तैनात किया। रवानगी से पहले उन्हें निर्देशित किया कि उनका काम सिर्फ और सिर्फ हिस्ट्रीशीटरों की प्रतिदिन की गतिविधि पर निगरानी करना होगा। प्रतिदिन की कार्रवाई के संबंध में जानकारी साझा की जाएगी।
हिस्ट्रीशीटरों के साथ लें सेल्फी
बाइकर्स कॉप अपना काम कर रहे हैं। हिस्ट्रीशीटरों की लगातार निगरानी की जा रही है। इसका प्रतिदिन ब्यौरा भी ग्रुप पर देना होगा। हिस्ट्रीशीटर के घर के बाहर की फोटो, सेल्फी आदि भेज कर एसपी को अवगत कराना होगा। यदि उनकी इस कार्य के अलावा कहीं और ड्यूटी लगाई जा रही है तो इसके बारे में भी अधिकारी को सूचित करना होगा।
विज्ञापन

बीते 32 दिनों में खोली गईं हिस्ट्रीशीट
एसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। आपरेशन कुंडली के तहत बीते 32 दिनों में 64 नई हिस्ट्रीशीट विभिन्न थानों में खोली गई हैं। इनकी लगातार निगरानी भी किए जाना सुनिश्चित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें