फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजनगरी में डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत करेंगे बच्चे, निजी स्कूलों में रहेगी छुट्टी

Sat, 22 Feb 2020 11:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
24 फरवरी को भारत आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
विज्ञापन
आगरा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे के लिए 24 फरवरी को निजी स्कूलों को बंद रखा गया है। इसका आदेश प्रशासन ने जारी नहीं किया है, लेकिन स्कूलों की संस्थाओं ने छुट्टी घोषित कर दी है। अभिभावकों को मोबाइल से संदेश भी दे दिया गया है।
विज्ञापन


वही विद्यार्थी स्कूल पहुंचेंगे, जिनको ट्रंप का स्वागत करने के बुलाया गया है। विद्यार्थी दोपहर में संबंधित स्कूलों में एकत्रित होंगे, इसके बाद स्वागत के लिए जाएंगे। इस दिन सभी बोर्ड की परीक्षाएं  यथावत होंगी।

नेशनल प्रोग्रेसिव स्कूल एसोसिएशन (नप्सा) के अध्यक्ष संजय तोमर का कहना है कि उनकी सिकंदरा स्थित शाखा में बोर्ड परीक्षा है। बाकी में छुट्टी कर दी गई है। दोपहर 12:30 बजे बच्चों को डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत करने के लिए बुलाया गया है। सदस्य स्कूलों को भी 24 को बंद रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा (अप्सा) के अध्यक्ष डॉ. सुशील चंद्र गुप्ता का कहना है कि उनके यहां बोर्ड परीक्षा है। सदस्य स्कूलों में दोपहर में बच्चों को बुलाया गया है।

यह स्कूल में एकत्रित होकर ट्रंप का स्वागत करने के लिए जाएंगे। स्कूल खोलकर सुबह से बच्चों को बुलाया नहीं जा सकता, शाम साढ़े चार बजे डोनाल्ड ट्रंप के आने का कार्यक्रम है।  

 

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें