फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: स्कूल बस की टूटी फर्श से गिरकर छात्रा की मौत, गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ी; आरोपी अब भी फरार

Fri, 13 Mar 2026 11:56 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के एत्मादपुर में स्कूल बस की टूटी फर्श से गिरकर छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा जोड़ दी है। आरोपी बस चालक-प्रबंधक अब भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
छात्रा का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्मादपुर के भागूपुर स्थित आरबीएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की बस की टूटी फर्श से गिरकर बुधवार को छात्रा नैना की मौत के मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा की बढ़ाई गई है। विवेचक ने स्कूल में पढ़ने वाले छात्रा के परिवार के बच्चों और ग्रामीणों के बयान भी दर्ज किए। आरोपी बस चालक और प्रबंधक नरेंद्र सिंह दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ नहीं आ सका। उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

नगला लाले निवासी दूध व्यापारी ब्रह्मजीत की नौ साल की बेटी कक्षा एक की छात्रा थी। बुधवार दोपहर को स्कूल की छुट्टी के बाद बस से घर आ रही थी। गांव नगला बिहारीपुर मोड़ के पास स्पीड ब्रेकर से उछलकर सीट गिर गई थी। बस की फर्श टूटी हुई थी। उस पर लकड़ी का पटरा लगाया गया था। ब्रेकर पर पटरा हटने से छात्रा सड़क पर गिरी और बस के पहिये के नीचे आ गई।

इससे उसकी मौत हो गई थी। स्कूल का प्रबंधक नरेंद्र सिंह ही बस को चला रहा था। वह छात्रा को सड़क पर छोड़कर भाग गया था। बाद में दो कर्मचारियों से उसे अस्पताल भेजा था। घटना की जानकारी पर पुलिस और आरटीओ की टीम पहुंची थी। रात करीबन 11 बजे बस को एक प्लॉट से बरामद किया था। एडीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि बस पर नंबर नहीं था।
विज्ञापन

उसका पंजीकरण भी नहीं कराया था। इस मामले में पिता की तहरीर पर लापरवाही से मृत्यु के मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले में विवेचक ने बस में सवार मृतक छात्रा के भाई-बहन सहित अन्य बच्चों के बयान लिए गए। उन्होंने बताया कि बस काफी खटारा थी। फर्श कई जगह से टूटी हुई थी। प्राथमिकी में लापरवाही से मृत्यु के मामले की धारा को गैर इरादतन हत्या की धारा में तरमीम किया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें