फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कच्चे रास्ते पर पलट गई स्कूल बस, ग्रामीणों ने शीशे तोड़ बच्चों को सुरक्षित निकाला

Tue, 17 May 2022 11:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के कागारौल में निर्माणाधीन कच्चे रास्ते पर पहिया मिट्टी में धंस जाने से स्कूल बस पलट गई। ग्रामीणों की तत्परता से बच्चों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
पलटी हुई स्कूल बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कागारौल क्षेत्र में निर्माणाधीन मसेल्या-जैंगारा मार्ग पर मंगलवार की सुबह बच्चों को स्कूल लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार 24 बच्चे बाल-बाल बचे। चीख-पुकार पर जुटे गांववालों ने बस का शीशा तोड़कर बच्चों को सुरक्षित निकाला। हादसा निर्माणाधीन रास्ते पर फेंकी गई मिट्टी धंसने से हुआ बताया गया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष कागारौल अजय तोमर ने बताया कि श्रीमती श्रीदेवी आवासीय विद्यापीठ स्कूल वमनपुरा, जैंगारा की बस मंगलवार सुबह करीब आठ बजे बच्चों को स्कूल लेकर जा रही। बस में 24 छात्र-छात्राएं सवार थे। मसेल्या गांव के समीप अचानक बस पलट गई। इससे बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण व राहगीर दौड़े। लोगों ने पलटी बस का शीशा तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। 

एसओ ने बताया कि किसी भी बच्चे को कोई चोट नहीं लगी है। उन्होंने खुद सभी बच्चों से बातचीत की है। स्कूल प्रबंधक ब्रजेश चाहर ने बताया कि निर्माणाधीन रास्ते में मिट्टी डाली गई है। चालक ने पूछताछ में बताया कि बाइक सवार को बचाने के लिए उसने बस को जैसे ही सड़क पर डाली गई मिट्टी पर ले गया। मिट्टी धंसने से बस पलट गई। सभी बच्चे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें