फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस वे पर खड़ी स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, दो शिक्षक समेत सात बच्चे घायल

Tue, 26 Nov 2019 06:23 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील-मथुरा
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार आधी रात सुरीर के गांव बैंकुठपुर (माइल स्टोन-87) के पास खराब खड़ी स्कूली बच्चों से भरी बस में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस में सो रहे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन


हादसे में बस सवार एक शिक्षक और छह छात्र-छात्राएं घायल हो गए। एक्सप्रेस वे पर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जेवर टोल पर भाग रहे चालक को ट्रक समेत पकड़ लिया।

अलीगढ़ के कस्बा जट्टारी के गुरु गोरखनाथ स्कूल की ओर से सोमवार सुबह एक निजी प्राइवेट बस से 46 छात्र-छात्राओं का टूर आगरा के ताजमहल के लिए निकला। इन बच्चों के संग पांच शिक्षक और शिक्षिका भी थे। 
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे पर साइड से खड़ी थी बस

लौटते समय सोमवार आधी रात बस की बैटरी का तार हट गया इससे बस खराब हो गई। रात 12 बजे बस एक्सप्रेसवे पर सुरीर के गांव बैकुंठपुर (माइल स्टोन-87) के पास साइड से खड़ी करके चालक मनोज कुमार निवासी जट्टारी सही करने लगा। 

इसी बीच आगरा की ओर से आ रहे ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। इतने में बस में मची चीख-पुकार सुन मौके पर पेट्रोलिंग कर रही पीआरवी आ गई। पुलिस ने घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

इनमें एक बच्ची भावना (13) पुत्री छोटे लाल निवासी जट्टारी सीट के बीच में फंस गई। पुलिसकर्मियों ने सीट के बोल्ट खोलकर बच्ची को अस्पताल भिजवाया। कोतवाली प्रभारी रामपाल सिंह भाटी ने बताया कि घायलों को उपचार के बाद घर भिजवा दिया गया। 
विज्ञापन

वहीं ट्रक चालक और स्कूल प्रबंधन में समझौता हो गया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक को छोड़ दिया। स्कूल और बस चालक दोनों कार्रवाई न करने के लिए लिखकर दे गए हैं। आगरा ताजमहल देखने आए गुरु गोरखनाथ स्कूल के बच्चों में कक्षा चौथी से लेकर कक्षा 10 तक के छात्र थे।

यह घायल हुए

शिक्षक रविंद्र कुमार पुत्र महावीर सिंह निवासी जट्टारी, छात्रा अंजू पुत्री गंभीर सिंह निवासी इतवारपुर, कामिनी पुत्री प्रेम प्रकाश निवासी हेतलपुर, कैफ पुत्र अलाउद्दीन निवासी जट्टारी, दीपक पुत्र विनोद निवासी बाजौद, हिमाशुं पुत्र वीरपाल सिंह निवासी उसरै, भावना पुत्र छोटे लाल निवासी जट्टारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें