फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधक बना हैवान: छात्रा को इसलिए बेरहमी से पीटा, कान- नाक से निकला खून...अस्पताल में करानी पड़ी भर्ती

Sat, 06 Dec 2025 03:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में स्कूल प्रबंधक ने छात्रा को इस कदर पीटा कि उसके कान और नाक से खून बह उठा। छात्रा की गलती सिर्फ इतनी थी कि वो दो चोटी बनाकर नहीं आई थी। परिवार के लोग जब शिकायत करने पहुंचे, तो उनसे भी अभद्रता की गई। 
विज्ञापन
छात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सैंया क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा से शिक्षकों की मारपीट करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में घायल छात्रा प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों पर मारपीट का आरोप लगा रही है। इधर प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्रा को स्कूल ड्रेस में आने को कहा गया था। छात्रा हमलावर हो गयी। बीच बचाव में छात्रा के चोट लगी है।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर ग्राम मोहनपुर स्थित पंं मूंगाराम बाबूजी इंटर काॅलेज में संध्या पुत्री पवन कक्षा 11 में पढ़ती है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में छात्रा के चेहरे पर चोट है। दोपहर में वह थाना सैंया पहुंची। एसओ सैंया ने छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा है। 

कॉलेज प्रधानाचार्य श्रीभगवान शर्मा ने बताया कि छात्रा को स्कूल ड्रेस में नहीं आने पर डांटा गया था। इस पर छात्रा अध्यापकों से अपशब्द कहने लगी। छात्रा ने ही पानी पीने की घंटी उठाकर अध्यापिका पर हमले की कोशिश की। बीच बचाव के दौरान घंटी से छात्रा के चेहरे पर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


">http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें