फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रामपीछा में अनुसूचित जाति के युवक और परिजन को पीटा

Fri, 01 Nov 2024 06:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपीछा में अनुसूचित जाति के युवक और परिजन को पीटा
विज्ञापन

- जातिसूचक गालियां दीं, कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे से किया हमला
संवाद न्यूज एजेंसी

करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव रामपीछा में रसूखदारों ने एक अनुसूचित जाति के परिवार के लोगों को लाठी डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जातिसूचक गालियां देकर अपमानित किया। इस घटना के बाद पीड़ित की ओर से थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कुर्रा क्षेत्र के गांव रामपीछा निवासी अनुसूचित जाति के दिवारी लाल ने बताया कि भाई अभिषेक से गांव निवासी अनिल शाक्य ने 2 जून को 20 हजार रुपये उधार लिए थे। तीन महीने में रुपये लौटाने के लिए कहा था लेकिन 5 माह का समय बीतने के बाद भी नहीं लौटाए। 19 अक्तूबर जब अनिल से रुपये मांगे तो वह जातिसूचक गालियां देते हुए भाई अभिषेक को पीटने लगा। अभिषेक भाग कर घर में घुस आया। रात करीब 9 बजे अनिल शाक्य, पप्पू उर्फ गौतम, ब्रजेश कुमार, कमलेश, मोहित, यादराम, इनके रिश्तेदार मोहन लाल निवासी नगला हरीराम थाना एलाऊ ने घर पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि लाठी-डंडे, सरिया और कुल्हाड़ी से घर में मौजूद लोगों पर वार किए। अभिषेक को पीटना शुरू कर दिया, बचाने आए महावीर, सरोज को भी पीटने लगे। महावीर के सिर में कुल्हाड़ी मार दी, डंडे से अभिषेक का सिर फोड़ दिया। उनको जान से मारने के लिए गला दबाने लगे। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें