आतिशबाजी में लगी आग, धमाके में कारीगर का पंजा कटा
- गांव टिंडौली में हुई घटना, घायल को मेडिकल कॉलेज किया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र में गांव टिंडौली के पास एक कोठरी में रखी आतिशबाजी में आग लग गई। एक के बाद एक कई धमाके हुए। धमाके में कारीगर का पंजा कट गया। जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है।
दन्नाहार क्षेत्र के गांव टिंडौली निवासी साबिर अली के पास आतिशबाजी निर्माण का लाइसेंस है। वह आतिशबाजी बनाकर शादी आदि कार्यक्रम में देते हैं। दिवाली पर भी उन्होंने गांव चिकनी के पास कोठरी में आतिशबाजी बनाई थी। बृहस्पतिवार की शाम को वह कुछ आतिशबाजी लेकर कोठरी से बाहर निकले ही थे। तभी अचानक किसी तरह से आग लग गई। आग ने कोठरी व बाहर रखी हुई आतिशबाजी को चपेट में ले लिया और जब तक साबिर कुछ समझ पाता। एक के बाद एक कई धमाके हुए। आतिशबाजी में हुए विस्फोट के चलते साबिर का का पंजा कट गया। लोगों ने किसी तरह से पानी आदि डाल कर आग को बुझाया। कारीगर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। धमाके से कोठरी भी गिर गई।