फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अनुसूचित जाति की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 18 Sep 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। खेत पर चारा काट रही 14 वर्षीय अनुसूचित जाति की किशोरी से दो आरोपियोें ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उसका वीडियो बना लिया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। भय की वजह से पीड़िता ने घर पर कुछ नहीं बताया, बुधवार को मां ने मोबाइल में वीडियो देखने के बाद कुरावली थाने में केस दर्ज कराया। केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना कुरावली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी 15 सितंबर को खेत पर चारा काटने गई थी। इस दौरान वहां आए आरोपी महावीर ने पीछे से किशोरी का मुंह दबा लिया। इसके बाद साथी नवीचंद्र ने किशोरी से दुष्कर्म किया। इसके बाद दूसरे आरोपी ने भी दुष्कर्म किया। नवीचंद्र ने इस वारदात का वीडियो भी बनाया। किशोरी को धमकाया कि अगर किसी को कुछ बताया तो जान से मार देंगे। भय से पीड़िता चुप रही। बुधवार को मां ने उसके मोबाइल में वीडियो देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने नवीचंद्र और महावीर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत सामूहिक दुष्कर्म आदि की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें