फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरीः प्रधानमंत्री आवासों में फर्जीवाड़ा पकड़ा, अपात्रों के खाते में भेज दी धनराशि

Mon, 16 Sep 2019 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना
विज्ञापन
विकास खंड बेवर की ग्राम पंचायत जासमई में प्रधानमंत्री आवासों में फर्जीवाड़ा किया गया। शिकायत पर जांच कराई गई तो पूरा मामला खुल गया। इसके बाद प्रशासन ने आनन फानन में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ ही आवासों की धनराशि की वसूली करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत सचिव (प्रभारी एडीओ पंचायत)को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले में शिकायत पर खंड विकास अधिकारी बेवर ने जांच की। इस दौरान पता चला कि ग्राम पंचायत में छह लोगों को प्रधानमंत्री आवास की धनराशि अपात्र होने के बाद भी दे दी गई।

खंड विकास अधिकारी की रिपोर्ट पर परियोजना निदेशक ने डीपीआरओ को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। उन्होंने आवासों के फर्जीवाड़े में जिम्मेदारों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इसके बाद डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत सचिव अनिल मिश्रा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन पर कार्रवाई होना तय है। वहीं, अगर सचिव के जवाब में ग्राम प्रधान का नाम शामिल किया जाता है तो ग्राम प्रधान पर भी हर हाल में कार्रवाई होगी। लगातार सामने आ रहे आवासों के फर्जीवाड़े से प्रशासन भी परेशान है। ऐसे में अब वह कोई चूक नहीं करना चाहता है। 

मामले में पंचायत सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। स्वामीदीन, डीपीआरओ। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें