फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नई करेंसी वितरण के लिए एसबीआई ने लगाया मेला

Wed, 19 Nov 2025 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो26कासगंज की एसबीआई की मुख्य शाखा में नए नोट बदलने के लिए लगी भीड़।संवाद
विज्ञापन
कासगंज। भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में नए नोटों के वितरण को लेकर बुधवार को विशेष कैंप का आयोजन किया गया। नए नोटों के आदान-प्रदान और वितरण के लिए लगाए गए इस मेले में सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई। कैंप का आयोजन 20 नंवबर तक होगा। केवल 100 लोगों को नए नोट का वितरण किया गया, जबकि बाकी लोग निराश हुए। नोट न मिलने पर लोगों ने नाराजगी जताई। वहीं नोट बदलने में कामयाब हुए लोग खुश नजर आए।
विज्ञापन

एसबीआई में नए नोट वितरण के लिए 18 नवंबर से कैंप लगाया गया। पहले दिन 150 लोगों ने मुख्य शाखा में पहुंचकर नए नोट प्राप्त किए। कैंप के दूसरे दिन 100 लोगों को नए नोट लेने के लिए पहुंचे। नोटों का वितरण 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया। इसमें 10, 50 और 100 रुपये के नए नोट वितरित किए गए। कुछ लोगों ने नए नोट न मिलने पर नाराजगी जताई। बैंक परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया है। बृहस्पतिवार को भी बैंक में नए नोटों के वितरण के लिए कैंप लगाया जाएगा। शाखा प्रबंधक अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि शादी समारोह व पर्व लेकर लोगों को नए नोटों के लिए किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसलिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया है। आने वाले दिनों में भी जरूरत पड़ेगी तो ऐसे कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें