सहावर। चिकित्सा के यहां इलाज करने गई महिला की मौत हो गई परिजन ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
नगला बलदेव निवासी पवन कुमार का आरोप है कि कि वह अपनी पत्नी पत्नी राधा के सर में दर्द होने के कारण जमालपुर स्थित नर्सिंग होम पर पर दवा दिलवाने के लिए ले गया। चिकित्सक ने पत्नी को भर्ती कर लिया और उसका इलाज शुरू कर दिया। पत्नी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, डाक्टर की लापरवाही से उनकी मौत हो गई। सीएमओ डॉक्टर राजीव अग्रवाल ने बताया कि अभी विभाग को इसकी सूचना नहीं दी गई है। सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया की पुलिस को तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है महिला के मायके सूचना दी गई है।