पहला सोमवार 18 जुलाई को है। दूसरा सोमवार 25 जुलाई को है। इस दिन अमृत सिद्ध योग बन रहा है। इस दिन प्रदोष व्रत भी रहेगा। तीसरा सोमवार एक अगस्त को रहेगा। इस दिन प्रजापति एवं रवि योग बन रहा है। जबकि चौथा सोमवार 8 अगस्त को है। इस दिन पद्म और रवि योग बनेंगे। इसके अलावा 20 जुलाई , 4, 6, 7, 10, 11 अगस्त को रवि योग बनेगा। वहीं 24 जुलाई को द्विपुष्कर योग रहेगा। 26 जुलाई को मासिक शिवरात्रि, 28 जुलाई को हरियाली अमावस्या पर सर्वार्थ सिद्ध योग बनेगा।
सावन के पहले दिन के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:11 से सुबह 04:52 तक
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:59 से दोपहर 12:54 तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02:45 से दोपहर 03:40 तक
गोधूलि मुहूर्त शाम 07:07 से शाम 07:31 तक
ज्योतिषाचार्य पंडित मुकुंद बल्लभ भट्ट ने बताया कि श्रावण माह इस बार काफी खास है। इस माह में दो बड़े ग्रह वक्री रहेंगे। इसके अलावा छह योग भी बन रहे हैं। जिसके चलते भोले नाथ की विधि-विधान से पूजा करने पर भक्तों के सभी मनोरथ पूरे होंगे।