फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन का दूसरा सोमवार:  ताजनगरी में उत्साह अपार, गूंजी भोले की जय-जयकार

Mon, 25 Jul 2022 12:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

शिव भक्तों ने जहां से परिक्रमा शुरू की, वहीं पर खत्म की। हजारों की तादाद में शिव भक्त शहरों की सड़कों पर दिखाई दिए। बम बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारों ने नगरी को भोलेमय कर दिया।
विज्ञापन
शिवभक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन माह के दूसरे सोमवार की पूर्व संध्या पर ताजनगरी बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठी। रविवार शाम करीब छह बजे शुरू हुआ शिव मंदिरों की परिक्रमा का दौर पूरी रात चलता रहा। रात जैसे बढ़ती जा रही थी, इनकी रफ्तार और इनकी संख्या दोनों बढ़ती जा रही थी। बड़ों के साथ बच्चे भी परिक्रमा करते दिखाई दिए। इसमें भी युवाओं की तादात अधिक देखने को मिली। किसी ने पैर में घुंघरू तो किसी ने कमर घंटी बांध रखी थी।
विज्ञापन


शिव भक्तों ने जहां से परिक्रमा शुरू की, वहीं पर खत्म की। हजारों की तादाद में शिव भक्त शहरों की सड़कों पर दिखाई दिए। बम बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारों ने नगरी को भोलेमय कर दिया। शहर के चारों कोनों पर स्थित महादेव के मंदिरों में पहुंचकर अभिषेक किया। जगह-जगह लाउडस्पीकर पर भक्ति गाने पर बज रहे थे। परिक्रमार्थी के अलावा बाकी लोग भी गानों पर झूमते दिखाई दिए।

सिकंदरा चौराहा, यमुना किनारा, बल्केश्वर चौराहा, वाटर वर्क्स रावली महादेव मंदिर, मनकामेश्वर महादेव, राजेश्वर महादेव और पृथ्वी नाथ महादेव मंदिरों को जाने वाले मार्गों पर व्यवस्था संभालने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही। बल्केश्वर महादेव मंदिर के पास सुरक्षा व्यवस्था चौकस दिखी। प्रवेश द्वार पर दो डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाए गए। लोग इनसे होकर गुजर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें