फोटो13कासगंज की पुलिस लाइन में आयोजित प्रशिक्षण में कर्मियों को जानकारी देते 112 हेल्पलाइन प
कासगंज। अगर आपके आस-पास 60 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के बुजुर्ग रहते हैं तो सवेरा एप अनके लिए उम्मीद की नई किरण है। पुलिस के आपात कालीन हेल्पलाइन 112 पर कॉल कर वरिष्ठ नागरिक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके बाद आपात स्थिति में मदद के लिए पुलिस आपके द्वार पर पहुंच जाएगी। इन दिनों पुलिस लाइन में जिला प्रशिक्षण इकाई 15 पुलिस कर्मियों को सवेरा एप का प्रशिक्षण दे रही है।
पुलिस हेल्पलाइन 112 प्रभारी राजेश यादव ने कर्मियों को बताया कि प्रदेश सरकार ने वृद्धजन के लिए सवेरा एप की पहल की गई है। यह सुविधा वरिष्ठ नागरिकों के लिए भरोसे और सुरक्षा की एक मजबूत नींव बन चुकी है। योजना के माध्यम से बुजुर्गों को आपात स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता प्रदान की जा रही है। 60 वर्ष से ऊपर का व्यक्ति यूपी-112 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके अपना पंजीकरण करा सकता है। इसके बाद स्थानीय पुलिस या बीट कांस्टेबल उनके घर पहुंचकर विस्तृत पंजीकरण करता है। इसमें उनका नाम, पता, स्वास्थ्य एवं पारिवारिक जानकारी शामिल एकत्रित की जाती है।
इसके आधार पर पुलिस कर्मी आपात काल की स्थिति में उनके पास आसानी से पहुंच सकें और उनकी हर संभव मदद कर सकें। या किसी अप्रिय घटना से उन्हें बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि 112 हेल्पलाइन पुलिस लोगों की मदद के लिए हर समय तत्पर है। इस दौरान उपनिरीक्षक नमो नारायन, अनिल दीक्षित सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।