फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी बचाएं, पौध लगाएं, पॉलिथीन का बहिष्का करें- राकेश जैन

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। आरएसएस के पर्यावरण संरक्षण गतिविधि विभाग की वर्चुअल बैठक संपन्न हुई। इसमें राष्ट्रीय सह संयोजक राकेश जैन ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पानी, पॉलिथीन और पेड़ पर ध्यान देने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि हमे हर हाल में पानी बचाना है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सह संयोजक ने कहा कि पॉलिथीन का बहिष्कार करके थैले को अपनी शान बनाएं। घरों में पर्यावरण की शुद्धता के लिए हवन करें। हवन को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
प्रांतीय सह संयोजक डा. राधाकृष्ण दीक्षित ने भी पर्यावरण संरक्षण के मंत्र बताए और उन पर कार्य करने का लोगों से आह्वान किया। संघ के विभाग प्रचारक अरूण कुमार ने कहा कि पर्यावरण के लिए जन जागरण की जरूरत है। बैठक में अतिथियों का परिचय संयोजक शैलेष शर्मा ने कराया। बैठक में प्रांत संघ चालक राजपाल सिंह, सांसद राजवीर सिंह, सह विभाग संघ चालक शिवकुमार, जिला कार्यवाहक संजीव पांडे, विभाग कार्यवाह सौरभ, विशाल, पंकज, सुभाष चंद्र शर्मा, नंदन, दीपराज, गौरीशंकर शर्मा, अमलेंदु, केपी सिंह, वैभव बिड़ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें