फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिटिया के लिए हर महीने जमा करें 2,000 रुपये: शादी लायक होगी; तब तक मिलेगी इतनी रकम; धूमधाम से कर सकेंगे विदा

Fri, 20 Nov 2026 09:13 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

डाकघर की सुकन्या समृद्धि योजना में 8.2 फीसदी सालाना चक्रवृद्धि ब्याज मिल रहा है। हर महीने 2,000 रुपये जमा करने पर 15 साल के निवेश और 21 साल की परिपक्वता अवधि में करीब 11.09 लाख रुपये मिल सकते हैं।
 
विज्ञापन
शादी की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेटियों के सुरक्षित भविष्य और उच्च शिक्षा की आर्थिक चिंता कर रहे अभिभावकों के लिए डाकघर की सुकन्या समृद्धि योजना कारगर समाधान साबित हो रही है। इस योजना पर सर्वाधिक 8.2 फीसदी सालाना चक्रवृद्धि ब्याज मिल रहा है। यदि अभिभावक 15 वर्ष तक प्रतिमाह 2,000 रुपये जमा करते हैं, तो 21 वर्ष की परिपक्वता अवधि पर उन्हें लगभग 11,09,218 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन


 
Trending Videos

आगरा डिवीजन में 6370 कन्याएं इस बचत योजना से जुड़ी हैं। परिक्षेत्र के सहायक निदेशक एसके जैन ने बताया कि इसकी सबसे बड़ी खासियत तिहरा कर लाभ है। जमा राशि पर आयकर की धारा 80सी के तहत छूट मिलती है जबकि ब्याज और मैच्योरिटी रकम भी पूरी तरह करमुक्त रहती है। इसमें 10 वर्ष से कम आयु की बालिका का खाता खुलता है। निवेश अवधि 15 साल और लॉक-इन 21 साल है लेकिन 18 वर्ष की आयु पर आंशिक निकासी की सुविधा उपलब्ध है।

 
विज्ञापन

पीपीएफ से अधिक लाभदायक है सुकन्या
समान निवेश पर सुकन्या योजना पीपीएफ से कहीं अधिक रिटर्न देती है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) में 7.1 फीसदी सालाना चक्रवृद्धि ब्याज दर से 15 साल तक प्रतिमाह 2,000 रुपये जमा करने पर लगभग 6,31,135 रुपये मिलते हैं, जबकि सुकन्या में इतनी ही बचत पर करीब 11,09,218 रुपये बनते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें