फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सास करती है ऐसी जिद': बहू ने सुनाया दुखड़ा, तो पुलिस का भी चकरा गया दिमाग; टूटने की कगार पर पहुंची शादी

Fri, 20 Nov 2026 09:00 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में गर्म रोटी को लेकर सास-बहू के बीच शुरू हुआ विवाद मारपीट और पुलिस शिकायत तक पहुंच गया। आठ महीने पहले हुई शादी को बचाने के लिए अब परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई जा रही है।
 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सास को खाने में गर्म रोटी चाहिए। आरोप है कि गर्मा-गरम रोटी खिलाने के बाद भी वह रिश्तेदारों के सामने बुराई करती है। कहती है बहू खाना नहीं देती। पति भी मां की बात को सही मानकर पत्नी को डांटता था। परेशान होकर पत्नी मायके चली गई और पुलिस से शिकायत कर दी। परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर अब सुलह के प्रयास के रहे हैं।
विज्ञापन


 
Trending Videos

शहीद नगर क्षेत्र निवासी युवती ने स्नातक तक पढ़ाई की है। परिजन ने नाई की मंडी क्षेत्र निवासी परिवार से रिश्ता तय किया। सास ने बहू को शादी से पहले खूब लाड़ जताया। उसे पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित कर उसका परास्नातक (एमए) में दाखिला करवा दिया। फरवरी में शादी हो गई। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद सास पति के खाना खाकर जाने के बाद दोबारा खाना बनवाती थी।

 तवे से उतरी हुई एकदम गर्म रोटी ही खाती थी। हल्की से ठंडी होने पर रोटी लौटा देती थी। वह पूरा ध्यान देकर उनकी सेवा करती थी पर जब कोई रिश्तेदार आता तो उससे बहू की शिकायत करती थी। बोलती थी कि बहु ताजा खाना तक नहीं बनाती। एक बार बनाकर पूरा दिन वही ठंडा खाना खिलाती है।

 

इस बात पर उसने पति से कहा तो वह भी मां की तरफदारी करे लगता। शुरुआत में नोकझोंक हुई और कुछ ही दिन में गर्म रोटी बड़े विवाद की जड़ बन गया। बात बढ़ने पर मारपीट हुई और बहू गुस्से में मायके चली गई। पति और ससुरालियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत कर दी।
विज्ञापन

मामला सुलह के लिए परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया। पहली तारीख पर समझौता नहीं हुआ। अब दूसरी तारीख पर दोनों पक्षों की बातचीत कराई गई। सुलह नहीं होने पर अगली तारीख पर बुलाया गया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें