फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावनः शिव की जय-जयकार के संग लग रहे भारत मां की नारे, ऐसी है तिरंगा कांवड़

Sun, 11 Aug 2019 01:37 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
आकर्षण का केंद्र बनी तिरंगा कांवड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सावन के माह में भगवान भोलेनाथ के प्रति बढ़ती आस्था का गवाह लहरा गंगाघाट और तीर्थनगरी बनी हुई है। हर तरफ कांवडिय़ों का जमघट, शिव की आस्था के साथ देश प्रेम और तन पर केसरिया वस्त्र पहने भोलेभक्त तेजी से आस्था की डगर पर चल रहे हैं।
विज्ञापन


5151 गंगाजली की कांवड़ लेकर आगरा के कांवडिय़ों का जत्था जब बाजारों की ओर से गुजरा तो तिरंगा रंग में रंगी कांवड़ स्वत: ही लोगों को मोह रही थी। बच्चे और महिलाएं ही नहीं बल्कि शरीर से दुर्लभ दिव्यांग युवाओं में भी कांवड़ यात्रा की दीवानगी दिख रही है।

लहरा गंगाघाट और तीर्थनगरी का नजारा पूरी तरह केसरिया हो गया है। सावन के अंतिम सोमवार को भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए दूर दराज के कांवडिय़े लहरा गंगाघाट से कांवड़ भरकर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कांवडिय़ों में आगरा के दश्मेश्वर से आए कांवडिय़ों का एक जत्था भी शामिल था। इन कांवडिय़ों के कांधों पर आकर्षक कांवड़ थी। 6 कांवडिय़े एक साथ इस कांवड़ को कांधा दे रहे थे। कांवड़ पूरी तरह तिरंगे से सजाई गई थी। 5151 गंगाजली इस कांवड़ में थीं।

40 कांवडिय़ों का जत्था इस कांवड़ यात्रा को लेकर भोलेनाथ के धाम को रवाना हुआ। सोरों से लेकर कासगंज की सड़कों तक जब यह जत्था देखा तो तमाम लोगों ने फोटों खींचे और सोशल मीडिया पर वायरल किए।

शिवभक्त अर्जुन, नीटू, दीपक, राजेश ने बताया कि भगवान शिव की आस्था के साथ साथ देशप्रेम का संदेश देने के लिए यह कांवड़ तिरंगे से सजाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें