फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर दौड़ी बच्चा चोरी की अफवाहें, पुलिस के छूटे पसीने अब कार सवारों पर भीड़ का हमला

Sun, 11 Aug 2019 01:15 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
बच्चा चोरी की अफवाह में भीड़ द्वारा कार सवारों को पीटने के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना रसूलपुर जाटवपुरी चौराहे के पास युवक को बच्चा चोर समझकर भीड़ ने पीटना शुरू कर दिया। बचाव को बहन व परिवार के सदस्य पहुंचे तो उनको भी भीड़ ने पीटने के साथ गाड़ी से जबरन खींचने की कोशिश की। सूचना पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई। पीड़िता की तहरीर पर तीन नामजद सहित पांच-छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


थाना रामगढ़ के अब्बासनगर निवासी तौफीक जाटवपुरी का चौराहे के पास शब्बर की हवेली के पास किसी काम से गया था। कुछ लोगों ने बच्चा चोर का शोर मचाते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी।

सोफी साहब की दरगाह से जियारत कर गाड़ी से लौटी जोया, मंतशा पुत्री इशहाक व भतीजे की बहू आफरीन गाड़ी लेकर पहुंच गईं। बुआ जोया जब उसे बचाने को पहुंची। भीड़ से बचाकर उसे गाड़ी में बैठा लिया।
विज्ञापन


भीड़ ने गाड़ी में बैठी महिलाओं को बच्चा चोर होने का शोर मचाया और गाड़ी पर हमला बोल दिया।  लोगों ने गाड़ी चालक संजय थाना उत्तर क्षेत्र के ककरऊ कोठी निवासी को बाहर खींचने के साथ पीटा व गाड़ी पर डंडा, ईंट-पत्थर बरसाए। कई युवक गाड़ी के ऊपर चढ़ गए। महिलाओं को जबरन गाड़ी से खींचने का प्रयास किया।

महिलाएं जान बचाने को सीट के बीच में बैठ गई। तभी चौराहे से दो सिपाही व एसओजी की टीम पहुंची। उन्होंने भीड़ को खदेड़ा। थोड़ी देर बाद एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ सिटी इंदुप्रभा, सीओ टूंडला डॉ. अरुण कुमार सिंह, एसएचओ रसूलपुर बीडी पांडेय के साथ काफी फोर्स पहुंच गया।

एसपी सिटी ने महिलाओं व गाड़ी को थाना रसूलपुर तक सुरक्षित पहुंचाया। अब्बासनगर की निवासी जोया पुत्री इशहाक की तहरीर पर शिवली, आरिफ पुत्रगण जमील व जमील व पांच-छह अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

चौराहे पर मच गई थी अफरा-तफरी 
भीड़ जिस तरह से गाड़ी को घेरकर चालक व महिलाओं को पीट रही थी, उससे चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई थी। हाईवे बंद हो गया था। उन्मादी भीड़ किसी की सुनने को तैयार नहीं थी। चालक, महिलाओं कुछ बोलना चाह रहीं थी, लेकिन कोई नहीं सुन रहा था।
विज्ञापन

सचिंद्र पटेल एसएसपी फिरोजाबाद का कहना है कि जिले में बच्चा चोरी की जो अफवाहें फैलाई जा रहीं हैं वह जांच में फर्जी पाई गई है। फर्जी रूप से बच्चा चोर बताकर निर्दोषों को पीटने की घटनाएं हो रही हैं। यह गलत है। कृपया कोई भीड़ का हिस्सा न बनें। जिले में बच्चा चोरी का कोई मामला अभी तक संज्ञान में नहीं आया है।
 
सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाहें फैल रहीं हैं। हमारी अपील है कि सभी फोटो, वीडियो व ऑडियो को जब तक वेरीफाई न कर लें तब तक किसी को शेयर नहीं करें। यदि कोई फर्जी वीडियो, ऑडियों व फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करेगा, उसका चिह्नांकन करके मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। 


अफवाहों पर कतई ध्यान न दें : शहर काजी 
शहर काजी सैय्यद शाहनियाज ने अपील की है कि वह किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। ऐसी अफवाहें शरारती लोगों द्वारा फैलाई जा रही हैं, लिहाजा आवाम किसी भी अफवाह पर कतई ध्यान न दे और समझदारी का सबूत दें। अगर कही भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो सबसे पहले इलाका पुलिस को खबर करें, मारपीट जैसी कोई भी हरकत न करें। सोशल मीडिया पर कोई भी मैसेज बिना तस्दीक के आगे न बढ़ाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें