फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था का सावन: भक्ति में डूबी तीर्थनगरी, शिव के जलाभिषेक को गंगाजल लेने पहुंचे कांवड़िये

Wed, 17 Jul 2019 05:29 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
गंगाजल के लिए कांवड़ लेकर जाते कांवड़िये - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भगवान शिव की अराधना का पवित्र माह सावन बुधवार से शुरू हो गया। पहले दिन से ही तीर्थनगरी सोरों भक्ति में डूबने लगी है। कांवड़िये सोरों से साज सज्जा की सामग्री खरीदते हुए लहरा घाट पर जल लेने पहुंच रहे हैं। पूरे महीने सोरों में आस्था का रेला उमड़ेगा। पुलिस प्रशासन ने भी कांवड़ यात्रा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन


भगवान शिव का जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और उन्हें मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। ऐसी मान्यता है। इसीके चलते श्रद्धालु श्रावण मास शुरू होते ही आस्था में डूब गए हैं। तीर्थनगरी सोरों में साज सज्जा की दुकानें लगा ली गईं हैं।

पूरी तीर्थनगरी का वातावरण शिवमय दिखाई देने लगा है। कांवड़िये बम बम भोले के जयकारे लगाते हुए सोरों होकर लहरा घाट पहुंच रहे हैं। तीर्थनगरी सोरों में लगीं साज सज्जा की दुकानों से कांवड़ की सज्जा का सामान लेकर लहरा घाट पर कांवड़ को आकर्षक स्वरूप दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्षों बाद बन रहा दुर्लभ संयोग
श्रावण मास में इस बार शिवभक्तों को भगवान शिव की अराधना के लिए विशेष योग मिल रहे हैं। सोरों के पंडित रामखिलावन शास्त्री का कहना है कि श्रावण के चारों सोमवार में विशेष योग हैं।

पहले और तीसरे सोमवार को पंचमी तिथि, दूसरे और चौथे सोमवार को त्रियोदशी तिथि में शिवार्चन करने का मौका शिव भक्तों को मिलेगा। वर्षों बाद बन रहे इस योग में पूजन से भक्तों पर बाबा की कृपा बरसेगी।

पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
श्रावण मास शुरू होते ही कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने खाका तैयार कर लिया है। एसपी सुशील घुले ने थानाध्यक्षों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर कड़ी निगरानी रखें।

कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए जगह जगह पुलिस पिकेट तैनात रखी जाए। एसपी के निर्देश पर सोरों कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह ने लहरा घाट पर पहुंच निरीक्षण किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें