फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे सौरभ वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिढ़पुरा। सुभाष नगर दक्षिण निवासी सौरभ वर्मा का चयन भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में किया गया है। सौरभ वर्मा को यह सम्मान उनके विगत वर्षों में किए गए सामाजिक कार्यों के लिए दिया गया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

सौरभ वर्मा ने हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय से 2023-25 में एमए (राजनीति विज्ञान) की पढ़ाई पूरी की है। वह राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सक्रिय स्वयंसेवक रहे हैं। इस वर्ष पूरे देश से 50 एनएसएस स्वयंसेवकों का चयन सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के आधार पर विशिष्ट अतिथि के रूप में किया गया है।
इस अवसर पर सौरभ को उनकी मां भगवान देवी के साथ आमंत्रित किया गया है। वह समारोह में भाग लेने के लिए 13 अगस्त को दिल्ली रवाना होंगे और स्वतंत्रता दिवस समारोह के अतिथि बनेंगे। सौरभ वर्मा ने अपने चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की। इसका श्रेय अपने माता-पिता, परिवार, गुरुजनों, एनएसएस टीम और हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रबंधन को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें