फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिल्ली में चमका बाह का क्रिकेटर सौरभ, मिला बेस्ट बेट्समैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार

विज्ञापन
क्रिकेटर सौरभ
विज्ञापन
आगरा। राष्ट्रपति भवन क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को दिल्ली पुलिस एवं प्रेसिडेंट सेक्रेटिएट के बीच फाइनल मैच खेला गया। पहले खेलते हुए दिल्ली पुलिस की टीम ने 176 रन बनाए। जिसमें बाह के स्याइचपुरा गांव के सौरभ ने 47 रन की पारी खेली। जवाब में खेलने उतरी प्रेसिडेंट सेक्रेटिएट की टीम 170 रन पर आउट हो गई। सौरभ ने बताया कि टूर्नामेंट में 12 मैच खेले गए। टूर्नामेंट में उन्होंने सर्वाधिक 658 रन बनाए थे। शानदार बल्लेबाजी के बूते ही बेस्ट बेट्समैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला था।
विज्ञापन

बाह के स्याइच का पुरा गांव के किसान श्याम बाबू के बेटे सौरभ यमुना की पगडंडी की पिच पर क्रिकेट खेल कर राष्ट्रीय राजधानी में अपनी चमक बिखेर रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर र दस्तक देने वाले सौरभ ने बताया कि राजस्थान की आईपीएल की टीम के ट्रायल में सेलेक्शन के लिए बेस्ट बेट्समैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब ऊर्जा का काम करेगा। देश के लिए खेलने के लिए फिलहाल आईपीएल को लक्ष्य बनाकर तैयारी हो रही है। सौरभ की उपलब्धि पर अनिल यादव, अरुण दुबे, राजू यादव, चरन सिंह यादव, जसवंत यादव, रामसिंह आजाद आदि ने खुशी का इजहार कर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें