फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टा किंग श्याम बोहरा ने उगले कई राज, बताया- सटोरिए कैसे बने बड़े बिजनेसमैन

Tue, 17 Jul 2018 08:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
सट्टा किंग श्याम बोहरा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में आठ दिन की पुलिस रिमांड पर चल रहे सट्टा किंग श्याम बोहरा के जब्त किए गए सात मोबाइल फोन के सिम में से छह की आईडी फर्जी निकली है। कोई रिजवान खान के नाम है तो कोई सिराज खान के नाम। 
विज्ञापन


पुलिस ने इन मोबाइल की वॉयस रिकॉर्डिंग सुनी तो 20 और सटोरियों के नाम मिल गए। अब इनके खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों ने उससे हुई पूछताछ के हवाले से बताया कि उससे शुरू से अभी तक की कहानी पूछी गई। 

श्याम बोहरा ने बताया कि वो 20 साल पहले स्कूटर पर चलता था। पहले आईपीएल में शहर के सटोरियों ने 35 करोड़ रुपये कमाए थे। कई सटोरिये ऐसे रहे, जिन्होंने चोला बदल दिया। 
विज्ञापन
Trending Videos

सटोरियों ने बदला चोला

पहले सिर्फ सट्टा लगाते थे। बाद में किसी ने होटल खोल लिया तो किसी ने कोई और बिजनेस। पिछले पांच सालों में शहर में सटोरिये तेजी से बढ़े हैं। इतनी ही रफ्तार से सट्टा लगाने वाले बढ़े हैं। 

क्रिकेट के हर मैच पर शहर में आठ से दस करोड़ का सट्टा लगाया जा रहा है। बताया कि जिन लोगों की वॉयस कॉल है, ये सभी सट्टा लगाने वाले हैं, लेकिन इनके नाम सही नहीं है। 

इनके सिम भी दूसरों की आईडी पर हैं। पुलिस अब इनकी कॉल डिटेल निकलवा रही है। इसके लिए श्याम बोहरा से पूछताछ की जा रही है। उसकी कुछ और संपत्तियों का पता चल सकता है।
विज्ञापन

इंग्लैंड से जारी होता है टीमों का भाव

पुलिस का कहना है कि श्याम बोहरा ने बताया कि शहर के सभी सटोरियों का लिंक दिल्ली के नेटवर्क से है। दिल्ली में मैच का भाव जारी करने वाले सटोरिये का नेटवर्क है। उसे इसी बात का पैसा देना पड़ता है कि वो भाव बताता है। 

मैच से पहले दोनों टीमों के भाव से सट्टा लगता है। मैच के बीच भाव बदलता है। दिल्ली के नेटवर्क को भाव इंग्लैंड के नेटवर्क से मिलता है। वहां दोनों टीमों की ताकत देखकर उनका सट्टे का भाव तय किया जाता है।

पांच सटोरियों पर गैंगस्टर लगा

न्यू आगरा के पांच सटोरियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इनकी गिरफ्तारी की जाएगी। ये हैं खंदारी का सोनू, नरायच का मनीष, महादेव मंदिर केपास बल्केश्वर का नितिन शर्मा, सरस्वती नगर बल्केश्वर के हिमांशु उर्फ चिल्ली और सुनील अग्रवाल। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें